तीन साल बाद भारत आने को लेकर उत्सुक प्रियंका चोपड़ा जोनास..

मुंबई, 31 अक्टूबर। अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा जोनास ने कहा है कि वह कोरोना वायरस महामारी फैलने के लगभग तीन साल बाद पहली बार भारत आने को लेकर उत्सुक हैं। फिलहाल लॉस एंजिलिस में रह रहीं अभिनेत्री ने ‘इंस्टाग्राम’ पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने ‘इंस्टाग्राम’ स्टोरी पर लिखा, “आखिरकार…करीब तीन साल बाद।” इसके साथ उन्होंने विमान में सवार होने के लिए दिए जाने वाले पास की तस्वीर भी साझा की। यह प्रियंका की बेटी मालती मैरी की पहली भारत यात्रा होगी। प्रियंका और उनके पति अमेरिकी गायक निक जोनास ने जनवरी में घोषणा की थी कि वे सरोगेसी के जरिये माता-पिता बने हैं।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal