Thursday , March 26 2026

पुंछ जिले में भूस्खलन में तीन घायल,.

पुंछ जिले में भूस्खलन में तीन घायल,.

जम्मू, 04 नवंबर। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को भूस्खलन के बाद एक घर के ऊपर बड़े-बड़े पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उक्त घटना सुबह पांच बजकर 50 मिनट के आसपास डीकेजी रोड पर बफलियाज के दूनेर इलाके में हुई।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना की 48 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

इस घटना में मोहम्मद लतीफ (40), उनकी पत्नी नसीम अख्तर (35) और एक लड़की घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि घायलों को सुरनकोट के उप-जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सियासी मियार की रिपोर्ट