बोनी कपूर ने बेटे अर्जुन, बेटी अंशुला और करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे..

मुंबई, 11 नवंबर । बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर का आज जन्मदिन है। 11 नवंबर 1955 को जन्में बोनी आज अपना 67साल के हो गए हैं। बीती रात बोनी कपूर ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन पार्टी रखी, जिसमें उनके बेटे अर्जुन कपूर, बेटी अंशुला कपूर, अभिनेत्री शबाना आजमी, सतीश कौशिक समेत उनके कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद रहें। इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।तस्वीरों को खुद बोनी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम के जरिये फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-‘जन्मदिन को अपनी फैमिली और अच्छे दोस्तों के साथ सेलिब्रेट करना वंडरफुल था … लव एंड लाइट टू ऑल!
इन तस्वीरों पर फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटी भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहें हैं। बोनी कपूर ने हम पांच, वो सात दिन,मिस्टर इंडिया, लोफर, हमारा दिल आपके पास है, वांटेड, मॉम समेत कई फिल्मों को प्रोड्यूस किया है। जल्द ही बोनी कपूर दर्शकों के सामने बतौर निर्माता फिल्म ‘मैदान’ भी लेकर आने वाले हैं। बोनी कपूर की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम मोना कपूर और दूसरी थीं अभिनेत्री श्रीदेवी। अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर निर्माता बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी दिवंगत मोना कपूर के बच्चे हैं, जबकि जान्हवी कपूर और ख़ुशी कपूर -बोनी कपूर की दूसरी पत्नी व दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी हैं। बोनी कपूर की सभी बच्चों के साथ अच्छी बॉन्डिंग है।
दीदार ए हिन्द की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal