Monday , September 23 2024

विजय सेतुपति ने दिखाई अपने ट्रांसफॉर्मेशन की झलक.

विजय सेतुपति ने दिखाई अपने ट्रांसफॉर्मेशन की झलक.

मुंबई, 15 दिसंबर । दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार विजय सेतुपति ने अपना फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है। सोशल मीडिया पर उनके नए लुक को देखकर फैंस काफी आश्चर्यचकित हैं। विजय ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह सफेद लिबाज में दिखे हैं। वह तस्वीर में मुस्कुराते हुए मिरर सेल्फी क्लिक करते नजर आए हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अपने नए लुक के लिए विजय ने वजन कम किया है। इस तस्वीर में विजय का शरीर काफी दुबला नजर आ रहा है। फैंस उनके नए लुक पर प्यार बरसा रहे हैं। विजय को आखिरी बार फिल्म डीएसपी में देखा गया था, जिसमें उन्होंने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वह राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की वेब सीरीज फर्जी में नजर आएंगे। इस सीरीज में बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं। मुंबईकर और श्रीराम राघवन की मैरी क्रिसमस भी विजय के खाते से जुड़ी है।

सियासी मियार की रिपोर्ट