Saturday , February 21 2026

रेडियंट कैश के आईपीओ को अंतिम दिन 53 प्रतिशत अभिदान मिला.

रेडियंट कैश के आईपीओ को अंतिम दिन 53 प्रतिशत अभिदान मिला.

नई दिल्ली,। रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आवेदन करने के आखिरी दिन मंगलवार को केवल 53 प्रतिशत अभिदान मिला। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 388 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 2,74,29,925 शेयरों की पेशकश पर 1,45,98,150 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) के श्रेणी को पूर्ण अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के मामले में 66 प्रतिशत अभिदान मिला। वहीं खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के खंड को 20 प्रतिशत अभिदान मिला है। आईपीओ में 60 करोड़ रुपये तक नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा 33,125,000 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। आईपीओ के लिये मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

सियासी मियार की रिपोर्ट