विक्रांत सिंह राजपूत और शिल्पी राज का गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज..

मुंबई, 28 दिसंबर। अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत का भोजपुरी गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज हो गया है। राजा हमका भी गोवा घुमाई दा गाना को शिल्पी राज ने आवाज दी है। इस गाने में विक्रांत सिंह राजपूत और आकांक्षा दुबे की केमेस्ट्री नजर आ रही है।मिनी लाइव भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ रिलीज किया गया है।
विक्रांत सिंह राजपूत ने कहा, “नए फ्लेवर और कलेवर का है हमारा गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’, जिसे जरूर देखें। यह गाना भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को इंटरटेनमेंट का नया अंदाज देगा। मेरी कोशिश हमेशा से रही है कि मैं स्टीरिओ टाइप चीजों से अलग काम करूं। यही वजह है कि टीवी हो या फिल्म या फिर म्यूजिक, मैं हर जगह क्रिएटिव काम करना पसंद करता हूं। आप मेरे इस गाने को ही देख लीजिए। आपको यकीनन पसंद आने वाली है।” गौरतलब है कि गाना ‘राजा हमका भी गोवा घुमाई दा’ का लिरिक्स और म्यूजिक विकास मिश्रा का है। कोरियोग्राफर दिलीप मिस्त्री और दीपा मिस्त्री हैं। डीओपी फिरोज खान हैं।निर्देशक आलोक सिंह हैं। कन्सेप्ट बृजेश कश्यप, मनोज टाइगर और आलोक सिंह का है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal