Sunday , August 23 2026

जापान में गोली बारी, तीन लोग घायल…

जापान में गोली बारी, तीन लोग घायल…

टोक्यो, 14 जून । जापान की पुलिस ने देश के मध्य हिस्से में गिफू शहर स्थित ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स शूटिंग रेंज में कथित तौर पर राइफल से गोली चलाकर कम से कम तीन लोगों को घायल करने के आरोप में बुधवार को आत्मरक्षा बल के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। जापान के सार्वजनिक न्यूज चैनल एनएचके ने जांचकर्ताओं का हवाला देते हुए अपनी रिपोर्ट बताया कि घायल लोगों में से दो की हालत गंभीर है। इस घटना में नागरिकों के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

सियासी मियार की रिपोर्ट