Sunday , February 22 2026

टोंगा में 6.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए..

टोंगा में 6.5 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए..

न्यूयार्क, 17 जून टोंगा में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार 19:10:52 बजे महसूस किए गए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.5 मापी गयी। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र टोंगा के ओहोनुआ से 270 किलोमीटर दक्षिण में और घरती की सतह से 10.0 किमी की गहराई में 23.779 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 175.172 डिग्री पश्चिम देशांतर में था।

सियासी मीयार की रिपोर्ट