Tuesday , September 24 2024

शादी करने का अभी कोई प्लान नहीं : अनन्नया पांडे..

शादी करने का अभी कोई प्लान नहीं : अनन्नया पांडे..

मुंबई, 30 जून। बॉलीवुड अभिनेत्री और चंकी पांडे की पुत्री अनन्या पांडे का कहना है अभी शादी करने का उनका कोई प्लान नहीं है। अनन्या पांडे इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में है।कहा जा रहा है कि अनन्या और आदित्य रॉय कपूर एक दूसरे को डेट कर रहें हैं। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है जिसके बाद से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगी थीं। अनन्या पांडे ने अपनी शादी को लेकर बयान दिया है। अनन्या ने कहा कि वह शादी करने के लिए अभी बहुत छोटी हैं।अनन्या ने बताया कि उनका अभी शादी को लेकर कोई प्लान नहीं है।

आलिया भट्ट ने गाना समंदर किनारे अपने गाने ‘तुम क्या मिले’ पर किया इंजॉय

मुंबई, 30 जून (वेब वार्ता)। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाना तुम क्या मिले पर इंजॉय किया है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर इन दिनों फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ बना रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का गाना ‘तुम क्या मिले’ रिलीज हो गया है। गाने में आलिया और रणवीर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।इसी बीच आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है।आलिया भट्ट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘तुम क्या मिले पर’ समंदर किनारे मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आलिया अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के गाने ‘तुम क्या मिले पर’ समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट कभी समंदर के पानी में हाथ डालती हैं तो कभ बीच पर लेटकर गाने को इंजॉय कर रही हैं। आलिया भट्ट ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा है, ‘पहले पहाड़ों में और अब बीच पे… हम तो गाते रहेंगे तुम क्या मिले।’ आलिया भट्ट के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सियासी मियार की रिपोर्ट