Sunday , November 23 2025

फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग के प्रदर्शन के 10 साल पूरे…

फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग के प्रदर्शन के 10 साल पूरे…

मुंबई, 13 जुलाई। बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर की फिल्म भाग मिल्खा भाग के प्रदर्शन के 10 साल पूरे हो गये है। राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्देशित भाग मिल्खा भाग भारतीय खेल दिग्गज पद्मश्री मिल्खा सिंह की बायोपिक है, जिन्‍होंने एशियाई खेलों के परचम लहराया था। उन्होंने 1958 और 1962 के एशियाई खेलों में भी स्वर्ण पदक जीते। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था। भाग मिल्खा भाग के प्रदर्शन के 10 साल पूरे होने पर फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा, एक फिल्म की रिलीज को 10 साल हो गए हैं, जिसका मेरे करियर और मेरे जीवन में बहुत महत्व है। बात यह है कि यह आपके दिलों में भी स्थान रखती है। मुझे इस फिल्‍म का हिस्सा बनाने के लिए राकेश ओमप्रकाश मेहरा को एक बार फिर से तहे दिल से धन्यवाद।

सियासी मीयार की रिपोर्ट