Saturday , February 21 2026

वी एल कांता राव ने खान मंत्रालय के सचिव का पद ग्रहण किया..

वी एल कांता राव ने खान मंत्रालय के सचिव का पद ग्रहण किया..

नई दिल्ली, 02 सितंबर। वी एल कांता राव ने खान मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

खान मंत्रालय ने कहा कि राव ऐसे महत्वपूर्ण समय में पदभार ग्रहण कर रहे हैं, जब मंत्रालय की महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी करने की बड़ी योजनाएं हैं।

ये देश की ऊर्जा सुरक्षा के संदर्भ में बहुत महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने विवेक भारद्वाज का स्थान लिया है, जो पंचायती राज मंत्रालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर नियुक्त किए गए हैं।

खान मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि राव इससे पहले दूरसंचार मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर सेवाएं दे रहे थे।

कांता राव 1992 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) के अधिकारी हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया।

सियासी मियार की रिपोर्ट