Sunday , September 22 2024

सजधज कर राम मंदि‍र पहुंचे बॉलीवुड सितारे, अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर-आलिया तक…दिखा ट्रेडिशनल लुक..

सजधज कर राम मंदि‍र पहुंचे बॉलीवुड सितारे, अमिताभ बच्चन से लेकर रणबीर-आलिया तक…दिखा ट्रेडिशनल लुक..

अयोध्या, 22 जनवरी। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज अयोध्या में रामलला पधारने वाले हैं। पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारे भी शिरकत करेंगे। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए सेलेब्स अयोध्या नगरी पहुंच चुके हैं। एक्ट्रेस कंगना रनौत ने राम मंदिर के बाहर से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। साड़ी में सजी धजी कंगना का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला। उन्होंने राम मंदिर के बाहर की खूबसूरत झलक दिखाई। मंदिर को फूलों से सजाया गया है। ये भव्य नजारा देखना वाकई में अद्भुत है। महानायक अमिताभ बच्चन भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए अयोध्या निकल चुके हैं। एयरपोर्ट पर उन्हें ट्रेडिशनल लुक में देखा गया। इस इवेंट का हिस्सा बनने के लिए वो बेहद उत्साहित नजर आए। वह सफेद रंग की शॉल ओढ़े हुए हैं और उनके गले पर भगवा पटका भी है। उनके साथ मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बिजनेसमैन भाई अनिल अंबानी भी नजर आ ररे हैं। अमिताभ के साथ अयोध्या में अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं। अभिषेक के गले में भी भगवा पटका है। एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ पति नेने भी हैं। दोनों का एयरपोर्ट पर देसी अंदाज देखने को मिला। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी अयोध्या पहुंच गए हैं। ब्लू शाड़ी में आलिया गॉर्जियस लगीं। वहीं उनके पति रणबीर व्हाइट कुर्ता, धोती और शॉल में हैंडसम लगे। दोनों के साथ डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी एयरपोर्ट पर नजर आए। रामलला के स्वागत के लिए विक्की कौशल और कटरीना कैफ भी अयोध्या पहुंच गए हैं। दोनों को ट्रैडिशनल लुक में देखा गया। गोल्डन साड़ी में एक्ट्रेस स्टनिंग लगीं। उनकी खूबसूरती से नजरें हटाना फैंस के लिए मुश्किल होगा। वहीं बेज रंग की शेरवानी में विक्की हैंडसम लगे। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जैकी श्रॉफ भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या रवाना हुए। एक्टर ने इस दौरान व्हाइट कुर्ता पायजमा पहना था और गले में रेड कलर का मफलर लिया हुआ था। जैकी ने अपने हाथों में एक पौधा भी लिया हुआ था। सिंगर कैलाश खेर ने मीडिया से बातचीत में राम का सुंदर गाना गाकर सबको राममय किया। अनुपम खेर ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले भगवान हनुमान के दर्शन किए। अनुपम खेर का कहना है अयोध्या में दिवाली का माहौल है। ये असली दिवाली है। एक्टर ने जय श्री राम के नारे लगाए।

दीदार ए हिन्द की रीपोर्ट