Sunday , September 22 2024

फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का गाना ‘सरक जाता पेट से पिया’ रिलीज..

फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का गाना ‘सरक जाता पेट से पिया’ रिलीज..

मुंबई, अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह की फ़िल्म ‘प्यार का देवता’ का गाना ‘सरक जाता पेट से पिया’ रिलीज हो गया है।

फिल्म ‘प्यार का देवता’ का रोमांटिक गाना ‘सरक जाता पेट से पिया’ रिलीज हो गया है। इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू और प्रियंका सिंह ने रोमांटिक अंदाज में गाया है।इसके वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू और यामिनी सिंह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं।इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के संगीतकार ओम झा और गीतकार आशुतोष तिवारी हैं।

गौरतलब है कि साई श्रृंगार बैनर तले बनी फिल्म ‘प्यार का देवता’ के निर्माता संजय कुमार सिंह हैं। एडिटर एव निर्देशक एम फैजल रियाज़ हैं।लेखक संजय राय हैं। इस फ़िल्म में मुख्य कलाकार अरविंद अकेला कल्लू, यामिनी सिंह, नूर तूबा, देव सिंह, समर्थ चतुर्वेदी, सपना सिंह आदि हैं। फिल्म के संगीतकार ओम झा और गीतकार प्यारे लाल यादव ‘कवि जी’, स्व० श्याम देहाती, यादव राज, फनिदर राव, आशुतोष तिवारी, संतोष राजा हैं। डीओपी अयूब अली खान, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, फाईट मास्टर दिनेश यादव हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट