Saturday , May 18 2024

नितिन की फिल्म थम्मुडु से सामने आया बड़ा अपडेट, अभिनेत्री वर्षा बोलम्मा करेंगी फिल्म में काम…

नितिन की फिल्म थम्मुडु से सामने आया बड़ा अपडेट, अभिनेत्री वर्षा बोलम्मा करेंगी फिल्म में काम…

मुंबई, 03 मई। अभिनेता नितिन की आने वाली फिल्म थम्मुडु को लेकर दर्शक उत्साहित नजर आ रहे हैं। फिल्म में दमदार एक्शन देखने को मिल सकता है। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी वेणु श्रीराम के कंधों पर है। शूटिंग शुरू होने के बाद से ही आए दिन इस फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारी सामने आ रही है। फिल्म थम्मुडु से जुड़ा ताजा अपडेट यह है कि अभिनेत्री वर्षा बोलम्मा भी इसमें अभिनय करते हुए नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में उनका किरदार ज्यादा बड़ा नहीं होगा। इस खबर से उनके फैंस के बीच खुशी का माहौल है। वे वर्षा के छोटे किरदार को भी देखने के लिए उतावले नजर आ रहे हैं। वर्षा बोलम्मा की फिल्म में एंट्री को लेकर आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। बता दें कि वर्षा ने इससे पहले फिल्म ऊरु पेरू भैरवकोना में काम किया था। यह फिल्म इस साल 14 फरवरी को रिलीज हुई थी। थम्मुडु में नितिन के अलावा सप्तमी गौड़ा भी मुख्य भूमिका अदा कर रही हैं। दर्शक उन्हें कांतारा फिल्म से जानते हैं। फिल्म में अभिनेत्री लया भी काम करती दिखाई देंगी। इस फिल्म में उन्होंने नितिन के किरदार की बहन की भूमिका निभाई हैं। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। यह तीसरा मौका है, जब नितिन और दिल राजू एक साथ काम कर रहे हैं। नितिन के फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म धमाल मचाएगी। उनकी पिछली फिल्म एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी मैन से दर्शकों को निराशा हाथ लगी थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी थी। मालूम हो कि फिल्म के एक एक्शन सीन को शूट करने के दौरान नितिन चोटिल भी हो चुके हैं।

सियासी मियार की रीपोर्ट