Sunday , September 22 2024

गोल्डी यादव और चांदनी कुशवाहा का भोजपुरी गाना ‘रंगदार से प्यार होई’ रिलीज…

गोल्डी यादव और चांदनी कुशवाहा का भोजपुरी गाना ‘रंगदार से प्यार होई’ रिलीज…

मुंबई, गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री चांदनी कुशवाहा का भोजपुरी गाना ‘रंगदार से प्यार होई’ रिलीज हो गया है।

‘रंगदार से प्यार होई’, गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को गोल्डी यादव ने गाया है जबकि वीडियो में चांदनी कुशवाहा हैं।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘रंगदार से प्यार होई’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं।इस गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, डीओपी गौरव राय, राजन हैं। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

\सियासी मियार की रीपोर्ट