Sunday , September 22 2024

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी गाना ‘लुलिया के टिकुलिया’ रिलीज..

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का भोजपुरी गाना ‘लुलिया के टिकुलिया’ रिलीज..

मुंबई, गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री काजल त्रिपाठी का भोजपुरी गाना ‘लुलिया के टिकुलिया’ रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत ‘लुलिया के टिकुलिया’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।इस गाने को गोल्डी यादव ने गाया है जबकि इसमें काजल त्रिपाठी ने अभिनय किया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी लोकगीत ‘लुलिया के टिकुलिया’ का निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इस गाने को दुर्गेश भट्ट ने लिखा है, जबकि संगीतकार सावन मिश्रा हैं। वीडियो डायरेक्टर वर्ल्डवाइड प्रोडक्शन, कोरियोग्राफर साहिल राज हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

सियासी मियार की रीपोर्ट