अमेरिका: दुकान में गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हुयी…

वाशिंगटन, 23 जून। अमेरिकी राज्य अर्कांसस में एक किराने की दुकान पर शुक्रवार को हुयी गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जबकि नौ और लोग घायल हो गए हैं।
सीबीएस न्यूज ब्रॉडकास्टर ने राज्य पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को फोर्डिस में एक किराने की दुकान में गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई थी। कथित तौर पर एक पुलिस अधिकारी को भी गोली मार दी गई और उसे गैर-जानलेवा चोटें आईं। गोली चलाने वाला गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे हिरासत में ले लिया गया।
रिपोर्ट में शनिवार को कहा गया कि गोलीबारी के वजह से दो पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गये हालांकि उनकी जान को खतरा नहीं है।
सियासी मियार की रपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal