Sunday , December 29 2024

स्वस्थ जीवन शैली के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा..

स्वस्थ जीवन शैली के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा..

घर और कार्यक्षेत्र में वास्तु नियमों का ध्यान रखने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर का वास्तु ठीक हो तो इसका सकारात्मक प्रभाव परिवार के सदस्यों पर भी देखने को मिलता है। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान वास्तु उपाय, जिन्हें अपनाने से आपको इसका अच्छा प्रभाव अपने स्वास्थ्य पर भी देखने को मिल सकता है।

स्वास्थ्य में मिलेगा लाभ
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है। वहीं वास्तु की दृष्टि से भी यह पौधा विशेष महत्व रखता है। ऐसे में आपको अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। वास्तु के अनुसार, तुलसी लगाने के लिए उत्तर, पूर्व या फिर ईशान कोण (उत्तर-पूर्व दिशा) अच्छा माना गया है। इससे आपको अपने स्वास्थ्य में भी लाभ देखने को मिल सकता है।

सोते समय रखें दिशा का ध्यान
सोते समय दिशा का ध्यान जरूर रखना चाहिए, क्योंकि इसका प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ता है। सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। इससे व्यक्ति को अच्छी नींद आती है। लेकिन भूलकर भी दक्षिण दिशा की ओर अपने पैर नहीं करने चाहिए, वरना आपकी सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

रसोई में रखें इस बात का ध्यान
रसोई में अपने गैस चूल्हे को हमेशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व कोण में रखना चाहिए। वहीं किचन में पानी का नल ईशान कोण में होना चाहिए किचन की खिड़की पूर्व दिशा में होनी चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि किचन से सटा हुआ बाथरूम नहीं होना चाहिए। वरना कई तरह को रोगों का सामना करना पड़ता है। रसोई घर में इन सभी वास्तु नियमों का ध्यान रखने से व्यक्ति को इसका सकारात्मक प्रभाव जीवन पर भी देखने को मिलता है।

सियासी मियार की रीपोर्ट