झारखंड में कोरोना से 11 की मौत, 1411 नए केस और 3409 हुए स्वस्थ…

रांची, 25 जनवरी \। झारखंड में कोरोना लगातार कहर बरपा रहा है। कोरोना की वजह से राज्य में लगातार मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है।
मृतकों में पूर्वी सिंहभूम( जमशेदपुर )से तीन, बोकारो से एक, देवघर से एक, धनबाद से एक , हजारीबाग से एक , रामगढ़ से एक, रांची से एक, सरायकेला से एक, और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से एक मरीज शामिल हैं।
हालांकि राज्य में राहत की बात है कि संक्रमित लोगों से ज्यादा स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या है।
मंगलवार को बताया गया कि राज्य में कोरोना से 3409 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत मंगलवार को सुबह तक राज्य में कोरोना के 1411नए केस मिले हैं।
राज्य में कोरोना के सक्रिय
17457 मामले में सबसे अधिक 8873 राजधानी रांची में सक्रिय है।
जिले में कुल 110347पॉजिटिव केस है। जबकि जिले में कुल 99875
मरीज डिस्चार्ज हो चुके है। राज्य में सबसे अधिक कोरोना के 295 नए केस सिमडेगा जिले में मिले हैं ।
स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 250, बोकारो से 87, चतरा से सात, देवघर से 56, धनबाद से 11, दुमका से 189, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) से 204,गढ़वा से 13, गिरिडीह से एक, गोड्डा से 14, गुमला से 28 , हजारीबाग से 28, जामताड़ा से एक , खूंटी से 11, कोडरमा से चार, लातेहार से 17, लोहरदगा से छह, पाकुड़ से 77, पलामू से 28 रामगढ़ से 13, साहेबगंज से 22, सरायकेला से 20, और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 29 मरीज मिले है।
राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 421838 गया हैं। जबकि राज्य में कुल 19471909 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के
17457 सक्रिय केस हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 399109
मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5272 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।
झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 94.61प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है।
सियासी मियार की रिपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal