दो महिलाओं समेत तीन ने की आत्महत्या

नोएडा, 11 मार्च । नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाली दो महिलाओं समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ममता पत्नी योगराज निवासी ग्राम बढपुरा गांव उम्र (38 वर्ष) ने बीती रात को अपने घर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक मोहित कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाले मयंक पांडे पुत्र पुरंदर पांडे उम्र 32 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि श्रीमती रानी देवी उम्र 45 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर बीती रात को सल्फास की गोलियां खा ली। उन्हें उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर दौराने उपचार उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका जनपद अलीगढ़ की रहने वाली थी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal