Saturday , May 31 2025

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने झारखंड के अमर शहीदों को किया नमन..

राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने झारखंड के अमर शहीदों को किया नमन..

रांची (झारखंड), 30 जून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को झा ‘हूल दिवस’ पर संथाल विद्रोह के अमर बलिदानियों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो समेत सभी वीर-वीरांगनाओं को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में लिखा है कि इन अमर बलिदानियों ने जनजातीय समाज की अस्मिता, स्वाभिमान और स्वशासन के उद्देश्य से उन्होंने अन्याय व शोषण के विरुद्ध कड़ा संघर्ष किया। उन सभी जनजातीय भाई-बहनों की शौर्य गाथाएं, भावी पीढ़ियों को सदैव मातृभूमि की सेवा करने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। साथ ही कहा कि ‘हूल दिवस’ पर संथाल विद्रोह के अमर बलिदानियों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो समेत सभी वीर-वीरांगनाओं को मैं नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन वीर नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा है कि हूल क्रांति के महानायक अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो समेत अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन। हूल जोहार! झारखंड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखंड!

सियासी मियार की रिपोर्ट