शाहजहांपुर में ई रिक्शा चालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म….

सुनसान जगह पर ले जाकर छात्रा के साथ आसिफ ने दुष्कर्म किया। छात्रा को हरदोई बाईपास पर छोड़कर चला गया। घर पहुंचकर छात्रा परिजनों को घटना की जानकारी दी। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आसिफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पहले भी ऐसी हरकत कर चुका है आसिफ
आसिफ पर पहले भी दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। घरवालों ने बताया कि आसिफ ने शादी का झांसा देकर पूर्व में भी कई बार छात्रा से संबंध बनाए हैं। छात्रा ने भी परिजनों से इस बात की पुष्टि की है। सूत्रों की मानें तो आसिफ का व्यवहार गलत होने की वजह से परिवार वालों ने छात्रा को ई-रिक्शा से कॉलेज भेजना बंद कर दिया था। बस-वैन में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की हो चुकीं कई घटनाएं शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में छात्राओं के साथ बस और बैन में कई बार छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं हो चुकी हैं। छात्रा और उनके परिजनों की शिकायत पर मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
केस-1 पांच महीने पहले शाहजहांपुर में मेडिकल छात्रा से बस में छेड़छाड़ हुई थी। एक मार्च को युवक ने चौराहे पर इसका वीडियो बनाया था। मामले में थाना बंडा में केस दर्ज हुआ था।
केस-2 नवंबर 2024 में कांट क्षेत्र की एक 13 वर्षीय छात्रा के साथ वैन चालक ने दुष्कर्म किया था। छात्रा को जान से मारने की धमकी दी थी। पिता की शिकायत पर वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
केस-3 एक वर्ष पहले शाहजहांपुर में कक्षा एक की छात्रा के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर पर अश्लीलता की थी। घटना की जानकारी पीड़िता ने शिक्षक दी थी। हालांकि इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। थाने में तहरीर दी गई थी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal