Sunday , November 23 2025

उप्र : तेंदुए के हमले में छह साल के बच्चे की मौत…

उप्र : तेंदुए के हमले में छह साल के बच्चे की मौत…

बिजनौर जिले के मंडावली क्षेत्र में अपने घर के पास एक तेंदुए के हमले में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह घटना मंगलवार रात रामदास वाली गांव में हुई। उन्होंने बताया कि कनिष्क नाम का बच्चा रात करीब आठ बजे पास की एक दुकान पर गया था, तभी खेतों से निकले एक तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। उन्होंने बताया कि कनिष्क को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सियासी मियार की रीपोर्ट