Tuesday , March 17 2026

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट

शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट

मुंबई, 05 फरवरी । घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दो दिन की तेजी के बाद गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट रही।
बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 60.15 अंक नीचे 83,757.54 अंक पर खुला। धीरे-धीरे इसकी गिरावट बढ़ती गयी। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 311 अंक (0.37 प्रतिशत) फिसलकर 83,506.69 अंक पर था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 20.10 अंक गिरकर 25,755.90 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 104.15 अंक यानी 0.40 प्रतिशत नीचे 25,671.85 अंक पर रहा।
धातु, फार्मा, स्वास्थ्य रियलटी, ऑटो, निजी बैंक और रसायन समूहों में बिकवाली हावी रही। वहीं, एफएमसीजी, सार्वजनिक बैंक, तेल एवं गैस और मीडिया समूहों के सूचकांक ऊपर थे।
सेंसेक्स की गिरावट में एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और बीईएल का अधिक योगदान रहा। हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंफोसिस और ट्रेंट के शेयर ऊपर थे।

सियासी मियार की रीपोर्ट