Wednesday , February 18 2026

एक हफ्ते में सोना 3980 रुपये सस्ता, 10 ग्राम का भाव 1.17 लाख रुपये के नजदीक, चेक करें अपने शहर के 24, 22 और 18 कैरेट का लेटेस्ट रेट

एक हफ्ते में सोना 3980 रुपये सस्ता, 10 ग्राम का भाव 1.17 लाख रुपये के नजदीक, चेक करें अपने शहर के 24, 22 और 18 कैरेट का लेटेस्ट रेट

नई दिल्ली, 08 फरवरी। देश में सोने की कीमतों में बीते एक सप्ताह के दौरान गिरावट देखने को मिली है। वीकली आधार पर 24 कैरेट सोना करीब 3,980 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। वहीं, 22 कैरेट सोने के भाव में भी 3,650 रुपये की कमजोरी दर्ज की गई है। कीमतों में यह गिरावट ऐसे समय आई है, जब हाल के महीनों में सोना लगातार ऊंचे स्तरों पर कारोबार कर रहा था। निवेशकों के लिए यह उतार-चढ़ाव काफी अहम माना जा रहा है।
अगर 8 फरवरी के ताजा भाव की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में भी सोने के दाम दिल्ली के आसपास ही हैं। यहां 24 कैरेट गोल्ड 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,17,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,087.73 डॉलर प्रति औंस पर बना हुआ है, जिसका असर घरेलू कीमतों पर भी पड़ रहा है।
आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव (रुपये में)
वजन आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम 11,760 11,760 0
8 ग्राम 94,080 94,080 0
10 ग्राम 1,17,600 1,17,600 0
100 ग्राम 11,76,000 11,76,000 0
बड़े शहरों में सोने के ताजा दाम

देश के अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो दिल्ली में 22 कैरेट सोना 1,43,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,450 रुपये, 22 कैरेट 1,43,550 रुपये और 24 कैरेट सोना 1,56,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चेन्नई में सोने के दाम थोड़े ज्यादा नजर आ रहे हैं। यहां 18 कैरेट सोना 1,23,500 रुपये, 22 कैरेट 1,44,200 रुपये और 24 कैरेट गोल्ड 1,57,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। अलग-अलग शहरों में टैक्स और डिमांड के कारण कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिलता है।
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम, रुपये में)
शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
दिल्ली 1,17,600 1,43,700 1,56,750
मुंबई 1,17,450 1,43,550 1,56,600
अहमदाबाद 1,17,500 1,43,600 1,56,650
चेन्नई 1,23,500 1,44,200 1,57,310
कोलकाता 1,17,450 1,43,550 1,56,600
हैदराबाद 1,17,450 1,43,550 1,56,600
जयपुर 1,17,600 1,43,700 1,56,750
भोपाल 1,17,500 1,43,600 1,56,650
लखनऊ 1,17,600 1,43,700 1,56,750
चंडीगढ़ 1,17,600 1,43,700 1,56,750
क्या कहते हैं बाजार विशेषज्ञ?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, साल के आखिर तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। इसका मुख्य कारण सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की ओर से मजबूत मांग बताया जा रहा है। अनुमान है कि साल 2026 में दुनिया भर के सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोने की खरीद कर सकते हैं, जिससे कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
दिनांक 24 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹)
08 फ़रवरी 2026 15,675 (0) 14,370 (0)
07 फ़रवरी 2026 15,675 (+289) 14,370 (+265)
06 फ़रवरी 2026 15,386 (-71) 14,105 (-65)
05 फ़रवरी 2026 15,457 (-502) 14,170 (-460)
04 फ़रवरी 2026 15,959 (+551) 14,630 (+505)
03 फ़रवरी 2026 15,408 (+76) 14,125 (+70)
02 फ़रवरी 2026 15,332 (-741) 14,055 (-680)
01 फ़रवरी 2026 16,073 (0) 14,735 (0)
31 जनवरी 2026 16,073 (-862) 14,735 (-790)
30 जनवरी 2026 16,935 (-965) 15,525 (-885)
चांदी की कीमतों में भी कमी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई है। बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 65,000 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। 8 फरवरी की सुबह चांदी का भाव 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। गौरतलब है कि 30 जनवरी को चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ऊपर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव फिलहाल 74 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है, जिससे घरेलू बाजार पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।

सियासी मियार की रीपोर्ट