Sunday , February 15 2026

रूस के साथ रिश्ते टूटने की वजह से फिनलैंड मुश्किल में है: कुजनेत्सोव

रूस के साथ रिश्ते टूटने की वजह से फिनलैंड मुश्किल में है: कुजनेत्सोव

फिनलैंड में रूस के राजदूत पावेल कुज़नेत्सोव ने कहा है कि रूस के साथ संबंध टूटने के कारण फिनलैंड संकट का सामना कर रहा है। देश में रिकॉर्ड बेरोजगारी, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में शून्य वृद्धि, तेजी से बढ़ता राज्य ऋण और बजट घाटा बहुत ज्यादा है।
श्री कुजनेत्सोव ने कहा, “ फिनलैंड अपने आधुनिक इतिहास के सबसे कठिन दौर में से एक से गुजर रहा है। मौजूदा सामाजिक-आर्थिक स्थिति की तुलना 1990 के दशक के उस संकट से की जा सकती है, जब सोवियत संघ के पतन के बाद ‘ईस्टर्न ट्रेड’ के खत्म होने से देश गहरे आर्थिक मंदी में चला गया था। ”

सियासी मियार की रीपोर्ट