Tuesday , March 17 2026

नौसैनिक पोत डुबोकर अमेरिका ने जो उदाहरण पेश किया, उस पर उसे ‘‘गहरा पछतावा होगा’’:ईरानी विदेश मंत्री

नौसैनिक पोत डुबोकर अमेरिका ने जो उदाहरण पेश किया, उस पर उसे ‘‘गहरा पछतावा होगा’’:ईरानी विदेश मंत्री

दुबई, 06 मार्च । ईरान के विदेश मंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा कि श्रीलंका के तट पर एक अमेरिकी पनडुब्बी द्वारा ईरानी नौसैनिक पोत को डुबोकर अमेरिका ने जो ‘‘उदाहरण पेश किया है, उसे उस पर अत्यधिक पछतावा होगा।’’

अब्बास अराघची की यह टिप्पणी हिंद महासागर में ‘आईरिस देना’ के डूबने की घटना को लेकर ईरान सरकार की ओर से पहली स्वीकारयोक्ति है।

ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिकी कार्रवाई की आलोचना करते हुए इसे समुद्र में की गई “ज्यादती” बताया और कहा कि यह घटना ईरान के तट से लगभग 2,000 मील दूर हुई।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘लगभग 130 नाविकों को ले जा रहे एवं भारत की नौसेना के अतिथि पोत ‘फ्रिगेट देना’ पर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में बिना किसी चेतावनी के हमला किया गया। मेरी बात याद रखना- अमेरिका ने जो उदाहरण पेश किया है, उसे उस पर अत्यधिक पछतावा होगा।’’

ईरानी पोत हाल में भारत द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय नौसैन्य अभ्यास में शामिल हुआ था।

सियासी मियार की रीपोर्ट