इजरायली हमला: तेहरान में ईरानी शासन के ठिकानों पर बमबारी

यरूशलम, 23 मार्च इजरायल ने ईरान के तेहरान में बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर हमलों की एक नयी श्रृंखला शुरु करने का दावा किया है।इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि इजरायल ने तेहरान के बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमलों की एक श्रृंखला शुरू की है।
आईडीएफ ने टेलीग्राम पर कहा, “आईडीएफ ने तेहरान में ईरानी आतंकवादी शासन के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाते हुए हमलों की एक व्यापक श्रृंखला शुरू की है।”उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने गत 28 फरवरी को ईरान में लक्ष्यों पर हमले शुरू किए थे। ईरान इजरायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करके जवाबी कार्रवाई कर रहा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal