ब्रिटिश सम्राट चार्ल्स, महारानी कैमिला अप्रैल के अंत में करेंगे अमेरिका का दौरा
लंदन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की कि ब्रिटिश राजा चार्ल्स और रानी कैमिला 27-30 अप्रैल तक अमेरिका के दौरे पर रहेंगे।
श्री ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा, “मेलानिया और मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि यूनाइटेड किंगडम के राजा और रानी, महामहिम, 27-30 अप्रैल तक एक ऐतिहासिक राजकीय दौरे के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका आएंगे।”
राष्ट्रपति 28 अप्रैल को व्हाइट हाउस में एक राजकीय भोज का आयोजन करेंगे।
श्री ट्रंप ने कहा ” यह अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर” इस साल और भी खास होगा, क्योंकि अमेरिका अपनी 250वीं वर्षगांठ मना रहा है।मैं राजा के साथ समय बिताने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। यह बहुत ही शानदार रहेगा।”
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal