नेपाल बॉर्डर पर चला विशेष सघन चेकिंग अभियान, 2620 व्यक्तियों की जांच

गोरखपुर, 02 अप्रैल अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन के निर्देशन में नेपाल सीमा से सटे जनपदों के सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में अवैध तस्करी, मानव तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान 31 मार्च 2026 को सुबह 08 बजे से शाम 05 बजे तक संचालित किया गया।
अभियान के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस व महिला कर्मियों की तैनाती करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कराई गई। सभी सीमावर्ती थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।
चेकिंग के दौरान कुल 2620 व्यक्तियों एवं 2047 वाहनों की जांच की गई। इसमें 761 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 08 वाहनों को सीज किया गया। कार्रवाई के तहत कुल 7,40,500 रुपये का समन शुल्क भी वसूला गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि सीमा क्षेत्रों में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखा जा सके।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal