Sunday , August 23 2026

ईरान के वार्ता से हटने की धमकी के बाद बेरूत पर हमले रोकने को मजबूर हुआ इज़रायल : रिपोर्ट

ईरान के वार्ता से हटने की धमकी के बाद बेरूत पर हमले रोकने को मजबूर हुआ इज़रायल : रिपोर्ट

तेहरान/इस्लामाबाद, ईरान द्वारा अमेरिका के साथ इस्लामाबाद में प्रस्तावित वार्ता से हटने की धमकी देने के बाद इज़रायल को लेबनान की राजधानी बेरूत पर अपने सैन्य हमले रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। प्रेस टीवी की एक रिपोर्ट में यह दावा एक उच्चस्तरीय सुरक्षा सूत्र के हवाले से किया गया है। बताया गया कि बुधवार को लेबनान पर इजरायली हमलों के बाद ईरान ने इन हमलों को रोकना, अमेरिका के साथ अस्थाई युद्धविराम वार्ता में शामिल होने की सख्त पूर्व शर्त बना दिया था।

सूत्रों के अनुसार, “प्रतिरोध मोर्चे की एकता ईरान के लिए गैर-समझौतापरक थी।” उन्होंने बताया कि लेबनान पर इज़रायली हमलों के जारी रहने के कारण ईरानी प्रतिनिधिमंडल की इस्लामाबाद यात्रा कई बार टाली गई। लगातार दबाव और वार्ता से हटने की विश्वसनीय चेतावनी के चलते ईरान ने अमेरिका को इज़रायल पर दबाव बनाने के लिए मजबूर किया, जिसके बाद बेरूत पर हमले रोके गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वार्ता की निरंतरता इस बात पर निर्भर करेगी कि इज़रायल बेरूत और उसके दक्षिणी उपनगर दहियेह पर आगे कोई हमला न करे। ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इज़रायल ने हमले फिर से शुरू किए, तो वार्ता प्रक्रिया तत्काल समाप्त कर दी जाएगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट