Saturday , April 25 2026

रूस ने अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी

रूस ने अफ़ग़ानिस्तान में मानवीय सहायता की पहली खेप भेजी

मास्को, रूस ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) में अपने मुख्य योगदान के तहत अफगानिस्तान में मानवीय सहायता की पहली खेप पहुंचाई है।

रूस के विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने गुरुवार को कहा, “23 अप्रैल को मजार-ए-शरीफ में अफगानिस्तान को रूसी मानवीय सहायता की पहली खेप (फोर्टिफाइड गेहूं का आटा) सौंपने के लिए एक समारोह आयोजित किया गया।”

मंत्रालय ने बताया कि रूस ने यह सहायता डब्ल्यूएफपी में अपने मुख्य योगदान के हिस्से के तौर पर दी है, और मानवीय सहायता की कुल मात्रा लगभग 3,977 टन होगी।

सियासी मियार की रीपोर्ट