पाकिस्तान दौरा ‘काफी उपयोगी’, क्षेत्रीय शांति में इस्लामाबाद की भूमिका अहम: अराघची

इस्लामाबाद/तेहरान, 27 अप्रैल । ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अपने पाकिस्तान दौरे को “काफी उपयोगी” बताया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए पाकिस्तान के प्रयास महत्वपूर्ण हैं और ईरान उनकी सराहना करता है।
अराघची के अनुसार, उन्होंने इस्लामाबाद में हुई बैठकों के दौरान एक ऐसा ढांचा (फ्रेमवर्क) साझा किया, जिसके माध्यम से मौजूदा संघर्ष को स्थाई रूप से समाप्त करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है। उन्होंने संकेत दिया कि यह पहल कूटनीतिक समाधान को प्राथमिकता देती है।
विदेश मंत्री ने अमेरिका की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि यह देखना बाकी है कि वाशिंगटन बातचीत को लेकर कितना गंभीर है। उनके इस बयान को क्षेत्रीय तनाव के बीच कूटनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
ईरान और पाकिस्तान के बीच इस तरह की सक्रिय बातचीत क्षेत्र में तनाव कम करने और संवाद को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal