किमेल के मजाक पर विवाद के बाद एफसीसी ने एबीसी के प्रसारण लाइसेंस की समीक्षा का आदेश दिया

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से अमेरिकन ब्रॉडकास्टिंग कंपनी (एबीसी) के ‘नाइट होस्ट’ जिमी किमेल को बर्खास्त करने की मांग के बाद, संघीय संचार आयोग (एफसीसी) ने एबीसी के स्थानीय स्टेशन के प्रसारण लाइसेंस की तत्काल समीक्षा का आदेश दिया है। प्रसारण लाइसेंस की यह तत्काल समीक्षा इस कंपनी के खिलाफ एक असाधारण कदम मानी जा रही है। राष्ट्रपति ट्रंप पहले भी इस कंपनी के कार्यक्रमों को लेकर असंतोष व्यक्त करते रहे हैं।
मंगलवार को जारी एफसीसी के आदेश में कहा गया, “डिज्नी के स्वामित्व वाली एबीसी को निर्देश दिया जाता है कि वह अपने सभी लाइसेंस प्राप्त टीवी स्टेशनों के लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदन 30 दिन के भीतर, यानी 28 मई 2026 तक दाखिल करे।” यह आदेश ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया द्वारा किमेल को उनके पिछले सप्ताह के शो में “संभावित विधवा” वाली टिप्पणी के लिए बर्खास्त करने की मांग के एक दिन बाद आया है। एक बयान में डिज्नी ने कहा, “एफसीसी नियमों का पूर्ण अनुपालन करते हुए अपने स्थानीय समुदायों को विश्वसनीय समाचार, अहम जानकारी और मनोरंजक कार्यक्रम पेश करने का एबीसी और उसके स्टेशन का लंबा इतिहास रहा है।”
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal