रूस ने सोवियत विजय के सम्मान में 8-9 मई को युद्धविराम की घोषणा की

मास्को, रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने नाज़ी जर्मनी पर सोवियत विजय के सम्मान में आठ-नौ मई को युद्धविराम की घोषणा की है और रूसी सशस्त्र बल उत्सवों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे।
रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस ने युद्धविराम की घोषणा करते हुए यूक्रेन से भी इसका पालन करने की आशआ व्यक्त की है।
रूस के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा, “रूसी सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर-इन-चीफ व्लादिमीर पुतिन के निर्णय के अनुसार, महान देशभक्ति युद्ध में सोवियत जनता की विजय के उत्सव के सम्मान में आठ-नौ मई, 2026 को युद्धविराम की घोषणा की जाती है।”
मंत्रालय ने चेतावनी दी कि अगर यूक्रेन समारोहों को बाधित करने की अपनी आपराधिक योजनाओं को लागू करने की कोशिश करता है, तो रूस कीव के केंद्र पर जवाबी हमला करेगा, जिससे वह मानवीय कारणों से अब तक परहेज करता रहा है।
रक्षा मंत्रालय ने कहा, “हम कीव की नागरिक आबादी और विदेशी राजनयिक मिशनों के कर्मचारियों को ऐसी स्थिति में शहर को तुरंत छोड़ने की आवश्यकता के बारे में चेतावनी दे रहे हैं।”
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal