ओसामा के ठिकाने से मिलीं 13 रहस्यमई ईंटें, 14 साल बाद फिर चर्चा में एबटाबाद ऑपरेशन
इस्लामाबाद, पाकिस्तान के एबटाबाद स्थित उस रहस्यमई घर की कहानी फिर सुर्खियों में है, जहां वर्ष 2011 में अमेरिकी सेना ने दुनिया के सबसे वांछित आतंकी ओसामा बिन लादेन को ढेर किया था। इस बार चर्चा का कारण वे 13 ईंटें हैं, जिन्हें अमेरिकी नेवी सील कमांडो ऑपरेशन के दौरान अपने साथ ले गए थे। हाल ही में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने उन ईंटों में से एक की तस्वीर साझा की, जिसके बाद यह मामला फिर चर्चा में आया। सीआईए के अनुसार, ओसामा के कंपाउंड से कुल 13 ईंटें बरामद हुई थीं। इन ईंटों पर अंग्रेजी के अक्षर ‘ए’, ‘एम’ और ‘एस’ लिखे हुए थे। बताया गया कि ऑपरेशन में शामिल नेवी सील कमांडो ने इनमें से पहली ईंट तत्कालीन सीआईए निदेशक लियोन पैनेटा को भेंट की थी। अब यह ईंट सीआईए म्यूजियम में सुरक्षित रखी गई है।
दरअसल, 11 सितंबर 2001 को अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले के बाद से अमेरिकी एजेंसियां लगातार लादेन की तलाश में जुटी थीं। करीब 10 वर्षों तक लादेन दुनिया की नजरों से छिपा रहा। वर्ष 2011 में अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए को सूचना मिली कि वह एबटाबाद में एक बेहद सुरक्षित कंपाउंड में रह रहा है। इस घर की ऊंची दीवारें, कंटीले तार, फोन और इंटरनेट की गैरमौजूदगी और घर के भीतर ही कचरा जलाने जैसी गतिविधियों ने एजेंसियों का शक और गहरा कर दिया। कई दिनों की निगरानी के बाद अमेरिका ने ‘ऑपरेशन नेप्च्यून स्पियर’ की योजना बनाई। इस मिशन की जिम्मेदारी अमेरिकी नेवी सील कमांडो को सौंपी गई। अफगानिस्तान से दो स्टेल्थ हेलीकॉप्टरों के जरिए कमांडो एबटाबाद पहुंचे। हालांकि ऑपरेशन के दौरान एक हेलीकॉप्टर तकनीकी कारणों से कंपाउंड के भीतर क्रैश हो गया, लेकिन इसके बावजूद कमांडो तेजी से अंदर घुसे और तीसरी मंजिल तक पहुंचे, जहां ओसामा मौजूद था। कुछ ही सेकेंड में ओसामा को मार गिराया गया।
ऑपरेशन के बाद अमेरिकी जवानों ने वहां मौजूद हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव, दस्तावेज और अन्य सामग्री अपने कब्जे में ले ली। इन्हीं में वे 13 ईंटें भी शामिल थीं। माना जाता है कि कमांडो को शक था कि इन ईंटों पर लिखे अक्षर किसी गुप्त कोड का हिस्सा हो सकते हैं, इसलिए उन्हें भी सबूत के तौर पर अपने साथ ले जाया गया। सीआईए म्यूजियम के अनुसार, एबटाबाद ऑपरेशन अमेरिकी खुफिया इतिहास के सबसे सफल अभियानों में गिना जाता है। म्यूजियम में ओसामा की एके-47 राइफल और उसके कंपाउंड का मॉडल भी
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal