बहराइच में सड़क हादसा, चार की मौत,दो घायल

बहराइच में सड़क हादसा, चार की मौत,दो घायल

बहराइच, 18 मई । उत्तर प्रदेश के बहराइच-नानपारा मार्ग पर थाना मटेरा अन्तर्गत डिहवा के निकट रविवार देर रात्रि हुई सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई ै जबकि दो गंभीर घायल हैं। यह हादसा तेज रफ्तार अनियंत्रित कार के कम्बाइन से टकराने पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव व एएसपी ग्रामीण डीपी तिवारी ने मौके का निरीक्षण किया है।

दुर्घटना में थाना रामगांव क्षेत्र निवासी अनिल पुत्र सुरेश,अनिल पुत्र श्याम नारायण,महेन्द्र पुत्र राधेश्याम व थाना दरगाह क्षेत्र निवासी अल्ताफ अहमद पुत्र अब्दुल कादिर की मौत हो गई। जबकि कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी शिवम श्रीवास्तव व अश्विनी कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए।

एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि नानपारा की तरफ से आ रही कार की कम्बाइन से टक्कर होने पर हादसा हुआ है, जिसमें चार लोगों की जान चली गई है। दो घायल हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सियासी मियार की रीपोर्ट