रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और फिलिस्तीनी उपराष्ट्रपति ने गाजा की स्थिति पर की चर्चा : रूसी विदेश मंत्री

मॉस्को, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने फिलिस्तीनी उपराष्ट्रपति और फिलिस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) के उपाध्यक्ष हुसैन अल-शेख के साथ फिलिस्तीनी-इजरायली संघर्ष क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की। रूसी विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “चर्चा के दौरान, फिलिस्तीनी-इजरायली संघर्ष क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा हुई, जिसमें गाजा पट्टी में स्थाई युद्धविराम सुनिश्चित करने और लगभग पूरी तरह से नष्ट हो चुके नागरिक बुनियादी ढांचे की बहाली के लिए तेजी से काम शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, साथ ही वेस्ट बैंक में स्थिति को सामान्य करने पर भी बल दिया गया।”
यह फोन कॉल गुरुवार को हुई।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal