रुपया 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 प्रति डॉलर पर खुला
- रुपया शुक्रवार को 75 पैसे तेजी के साथ 95.60 डॉलर पर बंद हुआ था

मुंबई, 25 मई। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीदों के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 40 पैसे मजबूत होकर 95.20 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच लगभग तीन महीने से जारी संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौते पर काफी हद तक सहमति बन चुकी है, जिससे रुपये में सकारात्मक रुख देखा गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.36 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 95.20 तक पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 40 पैसे की मजबूती दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 75 पैसे की बढ़त के साथ 95.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.04 पर कारोबार कर रहा था, जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का 5.43 प्रतिशत टूटकर 97.92 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal