उदय कोटक को बैंकिंग क्षेत्र में योगदान के लिए दिया गया पद्म भूषण सम्मा

नई दिल्ली, कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक उदय सुरेश कुमार कोटक को वित्तीय और बैंकिंग क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में उन्हें सम्मानित किया।
यह सम्मान न केवल उदय कोटक की व्यक्तिगत व्यावसायिक सफलता को दर्शाता है, बल्कि देश के व्यापार और उद्योग क्षेत्र की मजबूती और अर्थव्यवस्था में बैंकिंग की भूमिका को भी सर्वोच्च स्तर पर मान्यता देता है। इसके अलावा वर्ष 2026 के लिए पद्मश्री पुरस्कार सोलर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल, दास ऑफशोर इंजीनियरिंग के अशोक खाड़े और टीटीके ग्रुप के चेयरमैन टीटी जगन्नाथन (मरणोपरांत) को यह पुरस्कार दिया गया है।
पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है, जो देश के लिए की गई उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा को मान्यता प्रदान करता है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal