Wednesday , June 3 2026

कर्नाटक में डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण: नई सरकार के समावेशी शासन का संकल्प, बोले- चुनौतियां बड़ी हैं पर कड़ी मेहनत जारी रहेगी

कर्नाटक में डीके शिवकुमार का शपथ ग्रहण: नई सरकार के समावेशी शासन का संकल्प, बोले- चुनौतियां बड़ी हैं पर कड़ी मेहनत जारी रहेगी

बेंगलुरु, 03 जून। कर्नाटक में आज बुधवार को डीके शिवकुमार और उनकी नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। शाम 4 बजे लोकभवन के ग्लास हाउस में राज्यपाल थावरचंद गहलोत उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल सहित कांग्रेस के तमाम शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। साथ ही, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और गणमान्य अतिथि भी इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

नई सरकार अपने पहले दिन से ही समावेशी शासन का संदेश देने की कोशिश कर रही है। समारोह में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों, सफाई कर्मचारियों, किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों, खिलाड़ियों और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। यह आमंत्रण सूची राज्य की जनता के साथ सरकार के जुड़ाव और समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

शपथ ग्रहण से पूर्व डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि उनके नेतृत्व में राज्य में युवाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए कहा कि उन्हें पता है आगे का रास्ता आसान नहीं है और कठिन समय भी आएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी ईमानदारी, कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ कर्नाटक के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य करते रहेंगे।

सियासी मियार की रीपोर्ट