ओहायो में गोलीबारी में 12 लोग घायल

ओहायो में गोलीबारी में 12 लोग घायल

न्यूयॉर्क, 07 जून । अमेरिका में ओहायो के टोलेडो शहर में एक उत्सव में पास हुई गोलीबारी में बारह लोग घायल हो गए है।

पुलिस ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस उप प्रमुख जोसेफ हेफ़रनन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अभी तक की जानकारी के मुताबिक 12 लोगों को गोली लगी है, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।”

उन्होंने कहा कि पुलिस का मानना है कि दो हमलावर थे जिन्होंने एक-दूसरे पर गोलियां चलाईं।

पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सियासी मियार की रीपोर्ट