Sunday , August 23 2026

सेना ने पुंछ में एलओसी के पास पीओके के एक नागरिक को हिरासत में लिया

सेना ने पुंछ में एलओसी के पास पीओके के एक नागरिक को हिरासत में लिया

जम्मू,। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना के जवानों ने मंगलवार को पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के एक नागरिक को हिरासत में लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि सेना के जवानों ने पुंछ के कृष्णा घाटी सेक्टर के सलोत्री इलाके में एक नाबालिग लड़के को पकड़ा।

शुरुआती जांच के अनुसार हिरासत में लिए गए नाबालिग की पहचान पीओके के टेट्रिनोट के रहने वाले जावेद अली के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान घुसपैठिए ने दावा किया कि वह नियंत्रण रेखा के पास बहने वाली नदी में नहाने गया था और अनजाने में सीमा पार करके भारतीय इलाके में आ गया।

उन्होंने कहा, “इस घटना का संज्ञान लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।”