Saturday , August 22 2026

सन फार्मा करेगी इनोवकेयर लाइफसाइंसेज का अधिग्रहण

सन फार्मा करेगी इनोवकेयर लाइफसाइंसेज का अधिग्रहण

मुंबई,। दवा बनाने वाली देश की अग्रणी कंपनी सन फार्मा इसी क्षेत्र की भारतीय कंपनी इनोवकेयर लाइफसाइंसेज का शत-प्रतिशत अधिग्रहण करेगी।

सन फार्मा ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि इस सौदे के लिए दोनों कंपनियों के बीच हुए करार के अनुसार, इनोवकेयर लाइफसाइंसेज के अधिग्रहण के लिए वह 271.2 करोड़ रुपये का नकद भुगतान करेगी। अधिग्रहण प्रक्रिया इस साल 31 जुलाई तक पूरी होने की उम्मीद है।

इनोवकेयर लाइफसाइंसेज की स्थापना 21 जुलाई 2014 में हुई थी। वित्त वर्ष 2025-26 में उसने 94.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

सियासी मियार की रीपोर्ट