हफ्ते के दूसरे दिन मार्केट में गिरावट, लाल निशान में सेंसेक्स की शुरुआत; वीकली एक्सपायरी का असर
मुंबई, । भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार, 21 जुलाई को गिरावट के संकेत देखने को मिल रहे हैं। जहां बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी की लाल निशान में शुरुआत हुई। ट्रेड के साथ बीएसई सेंसेक्स 58 अंक टूटकर 77649 पर खुला। वहीं, एनएसी निफ्टी 22 अंकों की गिरावट के साथ 24,216 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण निवेशकों को करीब 30 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 482.30 लाख करोड़ रुपये पर आ गया जो कल 482.70 लाख करोड़ रुपये था। इससे पहले सोमवार को निफ्टी -96 अंक टूटकर 24,238 पर कारोबार के अंत में बंद हुआ था।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal