Thursday , July 23 2026

एआई ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहीं, इलेक्ट्रिशियन बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल

एआई ने बदली करोड़ों की नौकरी की तस्वीर, अब सॉफ्टवेयर इंजीनियर नहीं, इलेक्ट्रिशियन बन रहे सबसे महंगे प्रोफेशनल

नई दिल्ली एक तरफ जहां देखा जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और आईटी कर्मचारियों की नौकरियों को लेकर चिंता बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर एक ऐसा पेशा चर्चा में है जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की होगी। बता दें कि सिलिकॉन वैली की कई बड़ी एआई कंपनियां अब कोड लिखने वाले इंजीनियरों से ज्यादा कुशल इलेक्ट्रीशियन्स को महत्व दे रही हैं। रिपोर्ट्स में सामने आया है कि 30 साल से कम उम्र के जेन जी इलेक्ट्रीशियन्स को सालाना 2.3 करोड़ से 2.7 करोड़ रुपये तक का पैकेज ऑफर कर रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह एआई डेटा सेंटर्स की तेजी से बढ़ती जरूरत बताई जा रही है।

एआई के दौर में व्हाइट कॉलर नौकरियों पर दबाव
देखा जा रहा है कि एआई के बढ़ते इस्तेमाल का असर टेक इंडस्ट्री में साफ दिखाई दे रहा है। जिसमें इस साल एमेज़ोन, मेटा, ओरेकल और टीसीएस जैसी कंपनियों में 1.20 लाख से अधिक टेक कर्मचारियों की नौकरियां प्रभावित हुई हैं। वहीं शारीरिक कौशल पर आधारित ब्लू कॉलर जॉब्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। वहीं डर्टी जॉब्स शो के होस्ट माइक रोव के मुताबिक अमेरिका के टेक्सास में एआई डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले 30 साल से कम उम्र के इलेक्ट्रीशियन्स को 2.3 करोड़ से 2.7 करोड़ रुपये तक का सालाना पैकेज मिल रहा है। जिसमें खास बात यह है कि इनमें से कई युवाओं पर न तो भारी स्टूडेंट लोन है और न ही एआई से नौकरी छिनने का डर है।

एआई को चलाने के लिए क्यों जरूरी हैं इलेक्ट्रिशियन?
अक्सर लोग मानते हैं कि एआई सिर्फ सॉफ्टवेयर और कोडिंग पर निर्भर करता है लेकिन इसकी असली ताकत विशाल एआई डेटा सेंटर्स हैं। जिसको हजारों हाई-पावर जीपीयू लगातार 24 घंटे चलते हैं वहीं इसके लिए मजबूत बिजली आपूर्ति और जटिल इलेक्ट्रिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत होती है। यही वजह है कि कंपनियां अब कुशल इलेक्ट्रीशियन्स, वेल्डर्स और कंस्ट्रक्शन मैनेजर्स की बड़े पैमाने पर भर्ती कर रही हैं। वहीं तो यह तो सभी को पता है कि बिना मजबूत इलेक्ट्रिकल सिस्टम के एआई मॉडल को चलाना संभव नहीं है।

भारत में भी बढ़ सकती है इन प्रोफेशनल्स की मांग
रिपोर्ट्स में सामने आया है कि डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाले कर्मचारियों को सामान्य कंस्ट्रक्शन साइट्स की तुलना में करीब 32% अधिक वेतन मिल रहा है। वहीं कई अंतरराष्ट्रीय सर्वे बताते हैं कि दुनिया के अधिकांश बाजारों में स्किल्ड इलेक्ट्रिकल तकनीशियनों की भारी कमी है और उनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

ऐसे में भारत में भी यह ट्रेंड जल्द दिखाई दे सकता है। गूगल विशाखापत्तनम में बड़े एआई हब पर काम कर रहा है जबकि मेटा और रिलायंस जियो भी डेटा सेंटर इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले सालों में देश में कुशल इलेक्ट्रीशियन्स और तकनीकी विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ सकती है। एआई के इस नए दौर ने यह साफ कर दिया है कि भविष्य सिर्फ कोड लिखने वालों का ही नहीं बल्कि तकनीकी ढांचे को खड़ा करने वालों का भी है।

सियासी मियार की रीपोर्ट