महिंद्रा समूह ने श्वेता आर्या को समूह मुख्य रणनीति अधिकारी नियुक्त किया

मुंबई, 11 अगस्त महिंद्रा ग्रुप ने रविवार को घोषणा की है कि श्वेता आर्या पंद्रह सितंबर से समूह मुख्य रणनीति अधिकारी का पद संभालेंगी। वह महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधन का भी हिस्सा होंगी।
आर्या इससे पहले कमिंस इंडिया में प्रबंध निदेशक के तौर पर काम कर रही थीं। अब वह महिंद्रा समूह से जुड़ रही हैं।
कंपनी ने बताया कि इस भूमिका में आर्या समूह रणनीति कार्यालय का नेतृत्व करेंगी। वह कंपनी के सभी व्यवसायों के साथ मिलकर काम करेंगी, ताकि वृद्धि के नए मौके तलाशे जा सकें और कंपनी को लंबे समय के लिए रणनीतिक फायदा मिल सके।
वह समूह कार्यकारी बोर्ड का हिस्सा होंगी और सीधे महिंद्रा समूह के सीईओ और प्रबंध निदेशक अनीश शाह को रिपोर्ट करेंगी।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal