ब्लैक बॉक्स को अमेरिका में डेटा सेंटर परियोजना के लिए मिला 1,240 करोड़ रुपये का ठेका

नई दिल्ली, एस्सार समूह की आईटी कंपनी ब्लैक बॉक्स लिमिटेड को अमेरिका स्थित एक हाइपरस्केलर से डेटा सेंटर परियोजना के काम के लिए 13.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 1,240 करोड़ रुपये) का ठेका मिला है।
कंपनी ने बुधवार देर रात शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस समझौते के तहत ब्लैक बॉक्स अमेरिका में एक प्रमुख स्थान पर करीब तीन साल तक काम करेगी। इसके बाद परियोजना के और विस्तार की उम्मीद है।
इसमें कहा गया, ‘‘ ब्लैक बॉक्स ने अमेरिका स्थित एक नई वैश्विक टियर-1 हाइपरस्केलर कंपनी से अमेरिका में एक बड़ी डेटा सेंटर परियोजना के लिए 13.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 1,240 करोड़ रुपये) का ठेका हासिल किया है।’’
कंपनी ने हालांकि ग्राहक के नाम का खुलासा नहीं किया।
ब्लैक बॉक्स के पूर्णकालिक निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) संजीव वर्मा ने कहा कि यह ठेका कंपनी की हाइपरस्केलर कारोबार में वृद्धि की यात्रा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal