एयर इंडिया टर्बुलेंस मामले में बड़ा खुलासा, फ्लाइट कंट्रोल्स 4 सेकंड तक बंद रहने से प्लेन 300 फीट नीचे गिरा

नई दिल्ली, 14 अगस्त । एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) की शुरुआती जांच में एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2379 को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (डीएफ़डीआर) की रीडिंग के मुताबिक, घटना के दौरान विमान के महत्वपूर्ण फ्लाइट कंट्रोल्स करीब 4 सेकंड तक काम नहीं कर रहे थे।
फ्लाइट कंट्रोल्स और हाइड्रोलिक सिस्टम
जांच में सामने आया है कि एयरबस ए320 नियो के एलिवेटर्स, एलेरॉन्स और स्पॉयलर्स ने एक साथ काम करना बंद कर दिया था, जिससे विमान अनियंत्रित हो गया। हालांकि को-पायलट ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन हाइड्रोलिक सिस्टम के बाधित होने के कारण प्लेन अचानक 300 फीट नीचे गिर गया।
यात्रियों को आई थीं चोटें
अचानक हुई इस तकनीकी खराबी और प्लेन के नीचे गोता लगाने के कारण केबिन में हड़कंप मच गया, जिससे कई यात्रियों और क्रू मेंबर्स को गंभीर चोटें आईं। फिलहाल इस हाई-प्रोफाइल मामले की विस्तृत जांच लगातार जारी है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal