पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद ने खुद को लश्कर आतंकी हाफिज सईद का ‘गुलाम’ बताया

इस्लामाबाद, । पाकिस्तान के पूर्व गृह मंत्री शेख रशीद अहमद वैश्विक स्तर पर नामित आतंकवादी और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) आतंकी समूह के संस्थापक हाफिज सईद की प्रशंसा करने के बाद एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गये हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस कार्यक्रम के एक वीडियो में शेख रशीद को लश्कर के वरिष्ठ कमांडर और पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग (पीएमएमएल) के अध्यक्ष खालिद मसूद संधू और आतंकी संगठन के एक अन्य वरिष्ठ सदस्य कारी मोहम्मद याकूब शेख के साथ मंच साझा करते देखा गया, जो इसकी सलाहकार समिति का सदस्य है। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा, “मैं हाफिज साहब का गुलाम हूं।”
उन्होंने दावा किया कि उन्हें हाफिज सईद से संबंधों के कारण अमेरिका से बाहर निकाल दिया गया था, क्योंकि उनका नंबर उनके फोन में मिला था। शेख रशीद ने कार्यक्रम के दौरान भारत के खिलाफ धमकियां भी जारी कीं।
यह पहली बार नहीं है जब रशीद की टिप्पणियों ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान और उसके मंत्रियों के पाखंड और दोहरेपन को उजागर किया हो।वर्ष 2022 में गृह मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने ही भारत को 26/11 के मुंबई हमलावर अजमल कसाब के फरीदकोट स्थित पते के बारे में सूचित किया था।
पाकिस्तान दशकों से आधिकारिक तौर पर अपनी धरती से काम करने वाले आतंकवादी समूहों को प्रायोजित करने से इनकार करता रहा है। यह स्वीकारोक्ति हालांकि पाकिस्तान के “गैर-सरकारी तत्वों के पाखंड को और बेनकाब करती है तथा यह दर्शाती है कि कैसे संस्थागत स्तर पर पाकिस्तान आतंकवादी समूहों को पूर्ण समर्थन प्रदान कर रहा है और फिर ‘स्वतंत्रता की लड़ाई’ की आड़ में अपने अनगिनत जिहादी नेटवर्क को छिपाने में नाकाम रहा है।
सियासी मियार की रीपोर्ट
Siyasi Miyar | News & information Portal Latest News & Information Portal